जमशेदपुर: Purnima Das Sahu ने आज एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात की।

रिपोर्ट: M.K | झारखंड आजतक न्यूज़

जमशेदपुर: Purnima Das Sahu ने आज एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात की। 
JHARKHAND AAJTAK NEWS 
REPORT=M.K

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और स्थानीय मुद्दे उनके समक्ष रखे।
विधायक ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक ने लोगों से संवाद कर उनकी कुशल-क्षेम भी जानी और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता है और वे हर समय क्षेत्रवासियों के लिए उपलब्ध हैं।

मुलाकात के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई और विधायक के इस पहल की सराहना की।

Jharkhand aajtak News 
Report=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post