झारखंड आजतक न्यूज़ | रिपोर्ट: M.K
ढाका/बांग्लादेश: पड़ोसी देश Bangladesh में एक दिल दहलाने वाला बस हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, करीब 40 यात्रियों से भरी एक बस को बड़े नाव (फेरी) पर चढ़ाने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और बस Padma River में गिरकर डूब गई।
इस भीषण हादसे में अब तक 25 लोगों के डूबने की पुष्टि हुई है, जबकि 8 यात्रियों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं कई अन्य लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
प्रशासन द्वारा घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Jharkhand aajtak News
Report=M.K