वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की संबद्ध इकाई "श्रीहरि वनवासी विकास समिति, राँची" के तत्वावधान में आज सरस्वती शिशु मंदिर, पाटपुर दरखुली के प्रांगण में अंतर संकुलीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता, २०२४ का आयोजन हुआ । इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के 14 विद्यालयों का टीम भाग लिये। जिनमें बड़पोस, बहरागोड़ा, सिलफोड़ी, चंद्री, बाकुलचंदा, मटियावाँधी, निश्चिंतपुर, वेंद, खरसावांगढ़, बनकाटी, मनोहरपुर, पाटपुर-दरखुली, कैमा और धालभूमगढ़ के विद्यालय का टीम ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय की टीम में कक्षा तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम से एक-एक भैया-बहन सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) की टीम ने प्रथम स्थान, सरस्वती शिशु मंदिर, पाटपुर-दरखुली(पूर्वी सिंहभूम) की टीम ने द्वितीय स्थान, दीनदयाल सरस्वती शिशु मंदिर निश्चिंतपुर (पश्चिमी सिंहभूम) की टीम ने तृतीय स्थान एवं सरस्वती शिशु मंदिर बड़पोस (पश्चिमी सिंहभूम) की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा की टीम में कक्षा तृतीय से भैया रितेश पाल, कक्षा चतुर्थ से बहन निष्ठा राणा एवं कक्षा पंचम से भैया मानिक मुंडा ने भाग लिया। श्रीहरि वनवासी विकास समिति, राँची के द्वारा इन सभी विजेता प्रतिभागियों को यथोचित सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा की टीम ने अपने विद्यालय के नाम के साथ-साथ अपना नाम और परिवार का नाम भी उज्ज्वल किया । विद्यालय परिवार इन सभी विजेता भैया-बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
झारखंड आज तक
सुभम राणा
रिपोर्टर