दिनांक 16 सितम्बर, 2025 को विश्वकर्मा समाज के महिला कमेटी के द्वारा

दिनांक 16 सितम्बर, 2025 को विश्वकर्मा समाज के महिला कमेटी के द्वारा पितृपक्ष के उपलक्ष्य में पितरों की शांति के लिए साकची स्थित मनोकामना नाथ मंदिर, जमशेदपुर में गौ सेवा प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष मीरा शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शश्रीमती संगीता शर्मा, सचिव श्रीमती विनीता शर्मा , सह सचिव श्रीमती रीतू विश्वकर्मा , कोषाध्यक्ष डॉ. अमृता शर्मा, मीडिया प्रभारी श्रीमती पप्पी शर्मा उपस्थित थीं.
इस कार्यक्रम में गायों को पूजा आरती कर उन्हें फल एवं चारा खिलाया गया और दान किया गया. साथ ही सम्पूर्ण विश्वकर्मा समाज के पितरों की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

Post a Comment

Previous Post Next Post