Hemant Soren ने International Women's Day के अवसर पर देश और राज्य की महिलाओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार दिया।

जमशेदपुर / रांची:
Hemant Soren ने International Women's Day के अवसर पर देश और राज्य की महिलाओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार दिया। उन्होंने कहा कि समाज की आधी आबादी यानी महिलाएं केवल परिवार की शक्ति ही नहीं बल्कि समाज और राज्य की प्रगति की मजबूत आधारशिला हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि माताएं और बहनें अपने परिश्रम, साहस और संकल्प के बल पर हर क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। उनके योगदान से समाज को नई दिशा मिल रही है और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड की “मंईयां” हमेशा से संघर्ष, स्वाभिमान और आत्मसम्मान की प्रतीक रही हैं। राज्य सरकार महिलाओं के विकास, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सम्मान की कामना की।

Jharkhand Aajtak News
Report=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post