जगमबाड़ी व्यापार मंडल समिति का होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

*जगमबाड़ी व्यापार मंडल समिति का होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न*

रिपोर्टर विवेक सिनहा 
झारखण्ड आजतक न्यूज़ 
वाराणसी उत्तरप्रदेश 
वाराणसी के गोदौलिया स्थित जगमबाड़ी व्यापार मंडल समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह के मंच पर अध्यक्ष पद पर विकेश यादव बाबू को सुशोभित किया गया ।इस अवसर पर व्यापार मंडल के (अध्यक्ष) श्री विकेश यादव बाबू ने आये हुए लोगों को गुलाल लगाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों ने समारोह को और भी भव्य बना दिया 
इस समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और पुष्प वर्षा करके होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित लोगों ने होली के गीतों और भजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया इस अवसर पर कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई एवं कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण शिव पार्वती कई गीतों पर नित्य की प्रस्तुति की गई होली मिलन समारोह में 
प्रदेश सचिव विवेक सिनहा मण्डल अध्यक्ष गौतम यादव  जिला अध्यक्ष अमित चौधरी 
महामंत्री अनिरुद्ध यादव कोषाध्यक्ष रवि पाल , उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, राजीव यादव ,मंत्री किसलय राय चौधुरी, प्रचार मंत्री प्रवीण साहू ,पिंटू वर्मा पमपम विधि सलाह आलोक सिंह, आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर वाराणसी अशोक तिवारी पार्षद रामगोपाल पार्षद बीज्जू द्विवेदी शहर के विशिष्ट जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post