झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत, 24 जिलों को मिलेंगी 628 बोलेरो और 849 बाइक

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत, 24 जिलों को मिलेंगी 628 बोलेरो और 849 बाइक 
झारखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के 24 जिलों की पुलिस को जल्द ही 628 बोलेरो गाड़ियां और 849 मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन नए वाहनों के मिलने से जिलों में पुलिस गश्ती और HQRT (हाई क्विक रिस्पॉन्स टीम) की कार्रवाई और तेज हो जाएगी। इससे अपराध पर नियंत्रण और आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया पहले से ज्यादा तेज होने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक, वाहनों के वितरण का आदेश आईजी प्रोविजन के स्तर से जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही सभी जिलों को वाहन मिलना शुरू हो जाएगा, जिससे पुलिस की फील्ड में मौजूदगी और मजबूत होगी।

#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post