धूमधाम से निकला हिंदू नव वर्ष यात्रा जुलूस, बागबेड़ा में दिखा उत्साह

*धूमधाम से निकला हिंदू नव वर्ष यात्रा जुलूस, बागबेड़ा में दिखा उत्साह*
जमशेदपुर । हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में बागबेड़ा क्षेत्र में भव्य यात्रा जुलूस का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व संदीप सिंह एवं उनके सहयोगी मनीष महाकुंड, राहुल कुमार, बबलू गोड़सेरा, धनंजय सिंह, संदीप राजपूत ने संयुक्त रूप से किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागबेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

यात्रा की शुरुआत हरहरगुड्डू काली मंदिर से हुई, जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस डीबी रोड, लाल बिल्डिंग, कीताडीह, प्रेम कुंज चौक और हरहरगुड्डू तालाब होते हुए बागबेड़ा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मैदान के माई दरबार मंदिर के समक्ष समाप्त हुआ।

जुलूस में दो घोड़े, भगवान राम की आकर्षक झांकी और हनुमान जी की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, रीमा कुमारी, समाजसेवी मुदिता सिंह, मुनमुन चक्रवर्ती, मनीष महाकुंड, राहुल कुमार, धनंजय सिंह, बबलू गोड़सेरा, संदीप राजपूत, उमा शर्मा, कुमुद शर्मा, छवि विश्वकर्मा, सुनीता देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post