अरावली संरक्षण अभियान के तहत अवैध खनन पर कार्रवाई, पोकलेन मशीन जब्त
तिजारा। अरावली संरक्षण अभियान के तहत वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की आज दिनांक 17 मार्च 2026 को क्षेत्रीय वन अधिकारी रणजीत खीचड़ के निर्देशन में वनपाल नाका तिजारा स्टाफ ने वन क्षेत्र नीमली में वन भूमि पर अवैध खनन करते पाए जाने पर कार्रवाई की राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन एलएनटी मशीन को जब्त कर सरकारी कब्जे में लिया गया।