रांची:
आज CM .Hemant Soren ने एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्य के विकास विज़न को आगे बढ़ाते हुए माननीय झारखंड विधानसभा अध्यक्ष Rabindra Nath Mahato, नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi और संसदीय कार्य मंत्री Radha Krishna Kishore को विशेष पुस्तकें भेंट कीं।
मुख्यमंत्री ने “Jharkhand Rising: A Global Story” नामक पुस्तक के साथ विभिन्न कॉफी टेबल बुक एवं अन्य स्मृति चिह्न सप्रेम प्रदान किए। यह पुस्तक राज्य सरकार द्वारा World Economic Forum (दावोस) और London, United Kingdom में प्रस्तुत Vision 2050 के प्रयासों और उपलब्धियों को दर्शाती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। “Jharkhand Rising” पुस्तक राज्य की संभावनाओं, संसाधनों और विकास योजनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करती है।
इस पहल को राज्य के विकास और ब्रांडिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट: M.K, झारखंड आजतक न्यूज़