आज 15 मार्च 2026 को टेल्को सबूज कल्याण संघ के प्रांगण में टेल्को थाना शांति समिति के तत्वाधान में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्ग एवं संप्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और एक दस्तर खान ( एक जगह)पर बैठकर अफ्तारी किया इससे प्रेम भाईचारा और सर्वधर्म समभाव का संदेश गया।
इफ्तार पार्टी में देश में अमन और शांति के लिए दुआएं की गई।
इस इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से जमशेदपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील चौधरी पुलिस मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर पूर्व पुलिस उपाधीक्षक संजीव सिंह टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी केंद्रीय शांति समिति के सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, आमिर सोहेल, कल्याणी शरण चंद्रभान सिंह, मनोज सिंह, जिला पार्षद डॉक्टर परितोष सिंह, टेल्को थाना शांति समिति के सदस्य सोहेल खान ( राजू),रीतेश शरण, आमिर अली अंसारी, असगर अली जुगनू, शाहिद परवेज,सोनू खान, महेश प्रसाद अनिल प्रकाश, निसार अहमद, मौलाना सैफुल्लाह, ब्रह्मानंद अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर एम एल अली, डॉक्टर आदिल रशीद, मोहम्मद नौशाद, साबूज कल्याण संघ के सचिव मिथिलेश घोष आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
आयोजनकर्ता सोहैल खान,साजिद खान,मो नौशाद,सय्यद मुज़फ्फरुल हक़,असगर अली जुगनू,फ़ैज़,मो असलम,सोनू खान,मंटू खान,आफताब आदि बधाई के पात्र है।