जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्व की विधायक Purnima Das Sahu ने एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

झारखंड आजतक न्यूज़ | रिपोर्ट: M.K

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्व की विधायक Purnima Das Sahu ने एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

विधायक ने सभी उपस्थित लोगों से संवाद कर उनका कुशल-क्षेम भी जाना और भरोसा दिलाया कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा क्षेत्रवासियों के लिए उपलब्ध हैं और हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगी।

JHARKHAND aajtak News 
Report=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post