मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तय समय से 7 महीने लेट, मार्च की जगह अब अक्टूबर में होगा पूरा
जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में लगातार हो रही देरी से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यह फ्लाईओवर पहले मार्च महीने तक पूरा होने वाला था, लेकिन अब इसके निर्माण कार्य के अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। इस तरह यह महत्वपूर्ण परियोजना लगभग 7 महीने की देरी का शिकार हो गई है।
निर्माण एजेंसी की ओर से तकनीकी कारणों और संसाधनों की कमी को देरी का मुख्य कारण बताया जा रहा है। वहीं, फ्लाईओवर का काम अधूरा रहने के कारण मानगो और आसपास के इलाकों में रोजाना भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार तारीख बढ़ाए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि अक्टूबर की नई समय-सीमा पर यह परियोजना पूरी हो पाती है या नहीं।
JHARKHAND AAJ TAK
RITESH SHARAN