सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर नाले से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर नाले से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर स्थित नाले से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा नाले में शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान कल्याण नगर निवासी राहुल के रूप में की गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुट गई है।
JHARKHAND AAJ TAK
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post