मानगो में कार से हो रही थी गौ तस्करी, पुलिस ने 5 मवेशियों से भरी कार पकड़ी, चालक हिरासत में

मानगो में कार से हो रही थी गौ तस्करी, पुलिस ने 5 मवेशियों से भरी कार पकड़ी, चालक हिरासत में...
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने गौ तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई आज़ादनगर नंबर-2 के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही मानगो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध कार को रोका।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कार संख्या JH 05 CC 1300 में पांच गाय को तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को हिरासत में ले लिया और कार को जब्त कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वाहन पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी है जिससे मामला और गंभीर हो गया है। सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

#JHARKHAND AAJ TAK 
      रितेश शरण 

Post a Comment

Previous Post Next Post