जमशेदपुर। कदमा फार्म एरिया स्थित श्री श्री महावीर मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रोहित मुखी उर्फ कुणाल मुखी के रूप में हुई है। वह कदमा हरिजन बस्ती, फार्म एरिया स्टाफ क्वार्टर का निवासी है।
घटना 16 दिसंबर की है, जब मंदिर से कई सामान चोरी हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए 18 दिसंबर को पुलिस ने कदमा थाना में केस दर्ज किया। इसके बाद थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल 24 घंटे के भीतर आरोपी रोहित मुखी को दबोच लिया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया डंका 4 पीस, स्टील का तासा एक पीस, तीन तलवारें और एक कैरम बोर्ड बरामद किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी कदमा थाना में चोरी के दो केस दर्ज हैं।
डीएसपी सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि इस गिरफ्तारी से मंदिर में हुई चोरी का खुलासा हो गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत किया है तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है।
#Jharkhand Aaj Tak#
रितेश शरण