झारखण्ड आजतक | राज्य समाचार
रांची। झारखण्ड में बिजली क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से पीवीएनएल (PVNL) के सीईओ श्री अशोक कुमार सहगल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान श्री सहगल ने राज्य सरकार के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर 2025 से पीवीएनएल की 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और हर स्तर पर मिले सहयोग के कारण यह परियोजना तय समय पर पूरी हो सकी।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाना है। इस यूनिट के चालू होने से झारखण्ड अब बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से आगे बढ़ चुका है, जिससे उद्योग, कृषि और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
राज्य में बिजली उत्पादन बढ़ने से न केवल ऊर्जा संकट दूर होगा, बल्कि झारखण्ड के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
झारखण्ड आजतक
M. K