दुमका में CM हेमंत सोरेन ने लिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का जायजा, किसानों के लिए बड़ी सौगात

झारखंड आजतक न्यूज़

दुमका में CM हेमंत सोरेन ने लिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का जायजा, किसानों के लिए बड़ी सौगात

दुमका जिला के रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी स्थित सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का आज झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मसानजोर डैम में बराज निर्माण का शिलान्यास सरकार द्वारा पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बराज का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और एक-दो माह में यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके शुरू होने से मसलिया और नाला क्षेत्र के किसानों को बहुफसलीय खेती के लिए सिंचाई सुविधा मिलेगी, जो क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

CM सोरेन ने कहा कि मसानजोर डैम के आसपास पेयजल योजनाओं की परिकल्पना भी इसी सरकार ने की थी। आज क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है और अब खेती-किसानी को मजबूत करने के लिए स्थायी सिंचाई समाधान भी प्रदान किया जा रहा है।

सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दुमका और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कृषि उत्पादन बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बनेंगे और पानी की समस्या से भी राहत मिलेगी।
Jharkhand aajtak news 
Report=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post