झारखंड आजतक न्यूज़
झारखंड के युवाओं को विमानन क्षेत्र में नए अवसर देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए दुमका में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन 24 नवंबर 2025 को किया जाएगा। यह संस्थान DGCA, भारत सरकार से अनुमोदित है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन होंगे। यह संस्थान प्रतिवर्ष 30 युवाओं को Commercial Pilot Training प्रदान करेगा।
विशेष बात यह है कि राज्य के आरक्षित वर्ग के 15 प्रशिक्षुओं को पूरी तरह निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान युवाओं को बड़ा मौका मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग शामिल होंगे, जिनमें
श्री मलिन सोरेन, माननीय सांसद दुमका
श्री बसंत सोरेन
श्री विजय कुमार हांसदा, सांसद राजमहल
श्री प्रदीप यादव
डॉ. लुईस मरांडी
श्रीमती जॉयस बेसरा
श्री निशिकांत दुबे, सांसद गोड्डा
श्री हेमलाल मुर्मू
श्री आलोक कुमार सोरेन
मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
समय: दोपहर 12:30 बजे
तारीख: 24 नवंबर 2025
आयोजक: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार
यह पहल झारखंड में उड्डयन क्षेत्र के विकास और युवाओं के करियर को नई उड़ान देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
Jharkhand aajtak news
Report=M.K