झारखंड आजतक न्यूज़
राज्य स्थापना के रजत पर्व पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं श्रीमती कल्पना सोरेन ने किया उत्सव प्रचार वाहनों का शुभारंभ
रांची। युवा उमंग, नई सोच और अनंत संभावनाओं से भरपूर हमारा झारखण्ड आज अपने रजत पर्व – राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं श्रीमती कल्पना सोरेन जी ने राज्य भर में आयोजित होने वाले "झारखण्ड उत्सव 25 वर्ष" कार्यक्रमों के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि
"झारखण्ड के वीर शहीदों और महान आंदोलनकारियों ने जिस सम्मान, पहचान और स्वाभिमान से परिपूर्ण झारखण्ड का सपना देखा था, उसे साकार करना ही हमारी अबुआ सरकार का संकल्प है।"
उन्होंने आगे कहा कि झारखण्ड के करोड़ों लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करना ही सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।पूरे राज्य में आज हर्ष, गर्व और एकता का माहौल है। जनभागीदारी से “जोहार झारखण्ड !" की गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है।
Jharkhand Aajtak News के लिए -M.K