टेल्को मिलेनियम पार्क में वंदे मातरम के 150 वर्ष पर एकदिवसीय पतंजलि योग सम्मेलन का सफल आयोजन

झारखंड आजतक न्यूज़

टेल्को मिलेनियम पार्क में वंदे मातरम के 150 वर्ष पर एकदिवसीय पतंजलि योग सम्मेलन का सफल आयोजन
जमशेदपुर। वंदे मातरम के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में टेल्को मिलेनियम पार्क में आज एकदिवसीय पतंजलि योग सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग के साथ-साथ वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और ऊर्जा से भर गया।

यह कार्यक्रम प्रोचेष्टा ग्रुप और सनातन जागृति मंच के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्री नरेंद्र कुमार ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रोचेष्टा ग्रुप के प्रमुख श्री सुब्रत दास ने कहा
"प्रोचेष्टा ग्रुप, पतंजलि और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर गांव-गांव में शिक्षा, योग, अध्यात्म और आत्मरक्षा के प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।"
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग शिक्षक उमापति लाल दास, शिव प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, युवा कार्यकर्ता संजय दुबे, महिला वरिष्ठ योग शिक्षिका कमला वस्ताकोटि तथा सनातन जागृति मंच एवं प्रोचेष्टा ग्रुप से दीपांकर प्रमाणिक, प्रशांत विश्वास, पार्थों चक्रवर्ती, मीना राव, रमेश बनर्जी और गोविंद विश्वास सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाना रहा।

रिपोर्ट: M.K
Jharkhand Aajtak News
(संपर्क: 8825181894, 7070360987 नरेंद्र कुमार,
जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम)

Post a Comment

Previous Post Next Post