राज्यपाल श्री संतोष गंगवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया राज्य स्थापना दिवस समारोह का आमंत्रण

झारखंड आजतक न्यूज़

राज्यपाल श्री संतोष गंगवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया राज्य स्थापना दिवस समारोह का आमंत्रण
रांची। आज झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने राजभवन पहुंचकर माननीय राज्यपाल आदरणीय श्री संतोष गंगवार जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, राज्य स्थापना दिवस तथा झारखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन झारखंड की गौरवशाली परंपरा, संघर्ष और उपलब्धियों को नमन करने का अवसर होगा। उन्होंने राज्यपाल महोदय को राज्य की जनता की ओर से हार्दिक आमंत्रण प्रेषित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी भी साझा की।

Jharkhand Aajtak News के लिए — रिपोर्टर M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post