राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन आज तुलसी भवन, बिष्टुपुर स्थित मानस सभागार में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नगर के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभाग प्रचारक श्री सत्यप्रकाश जी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के विषय में अपने विचार साझा किए। उनके उद्बोधन से उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग के प्रचार प्रमुख श्री आलोक पाठक जी, महानगर सह कार्यवाह श्री मृत्युंजय मिश्रा जी, भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी, जमशेदपुर पूर्व की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी, एवं जिला महामंत्री श्री अनिल मोदी जी उपस्थित रहे।