भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अस्वस्थता के चलते मानगो, जमशेदपुर स्थित अपने आवास में महामना पंडित

भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अस्वस्थता के चलते मानगो, जमशेदपुर स्थित अपने आवास में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को पुण्यतिथि दिवस पर स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि की। 
संस्था के विशेष सलाहकार प्रकाश मेहता ने आदित्यपुर में महामना की पुण्यतिथि अनेक लोगों के साथ महामना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी।
श्री पोद्दार ने कहा कि महामना ने गंगा महासभा, हिंदू महासभा एवं बनारस हिंदू काशी विश्वविद्यालय की स्थापना की। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को दीक्षा भी मालवीय जी ने ही दी। 
पुण्यतिथि मनाने वालों में श्री पोद्दार के अलावे प्रकाश मेहता, डॉ० आर. एस. अग्रवाल, आरती श्रीवास्तव, निशा वाणी एवं मधु सिन्हा के नाम सम्मिलित हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post