झारखंड आजतक न्यूज़
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्री कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन व श्री राज्यपाल संतोष जी ने की माल्यार्पण
रांची। झारखंड के गौरव, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज रांची स्थित बिरसा चौक में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर झारखंड की प्रथम महिला कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल श्री संतोष जी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने धरती आबा के अदम्य साहस, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और आदिवासी समाज के सम्मान व अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद किया। नेतृत्वकर्ताओं ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जो मार्ग दिखाया, वह सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
भीड़ द्वारा "धरती आबा अमर रहें! अमर रहें!" के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
झारखंड आजतक न्यूज़
REPORT=M.K