होली क्रॉस स्कूल के 59 विद्यार्थियों ने किया एनएमएल का शैक्षणिक दौरा — वैज्ञानिक शोध और नवाचार से हुए रूबरू

झारखंड आजतक न्यूज़

होली क्रॉस स्कूल के 59 विद्यार्थियों ने किया एनएमएल का शैक्षणिक दौरा — वैज्ञानिक शोध और नवाचार से हुए रूबरू

जमशेदपुर। सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में शुक्रवार को होली क्रॉस स्कूल, पटेलबगान के 59 विद्यार्थियों और 3 शिक्षकों ने शैक्षणिक दौरे के दौरान वैज्ञानिक शोध की दुनिया को करीब से जाना। यह विशेष कार्यक्रम सीएसआईआर–जिज्ञासा वर्चुअल लेबोरेटरी परियोजना के तहत आयोजित किया गया।

एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने छात्रों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए एनएमएल की उपलब्धियों, तकनीकी विकास और पिछले 75 वर्षों में देश के वैज्ञानिक प्रगति में उसके योगदान को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि एनएमएल न केवल धातुकर्म क्षेत्र में अग्रणी रहा है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. सर्मिष्ठा ने छात्रों को प्रयोगशाला के महत्व, अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों और विभिन्न नवाचारों के बारे में जानकारी दी।
आईएमडीसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिमेष जाना ने ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम के उद्देश्यों, छात्रोन्मुखी शोध गतिविधियों और विज्ञान को सरल रूप में समझाने की प्रक्रिया पर चर्चा की।

दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न अनुसंधान प्रयोगशालाओं, तकनीकी उपकरणों और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा, जिससे उनके मन में विज्ञान के प्रति उत्साह और जिज्ञासा बढ़ी।

झारखंड आजतक न्यूज़
REPORT=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post