📰 झारखंड आजतक न्यूज़
उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे — सीएम हेमंत सोरेन व राज्यपाल संतोष जी ने दी बधाई
खूंटी। झारखंड की क्रांतिकारी धरती उलिहातू, जहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था, आज एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं राज्यपाल श्री संतोष जी ने संयुक्त रूप से भाग लिया। दोनों नेताओं ने अपने लोगों के बीच पहुंचकर धरती आबा की जन्मस्थली को नमन किया और राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अमर वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया जाएगा। राज्यपाल ने भी झारखंड की संस्कृति, संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही।
उलिहातू का वातावरण “जोहार” व “अमर रहें धरती आबा बिरसा मुंडा” के नारों से गूंज उठा।
समस्त राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और जोहार।
झारखंड आजतक न्यूज़
REPORT=M.K