आज पाकुड़ में असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी श्री Himanta Biswa Sarma जी ने आदिवासी छात्रों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को सुना.
इस दौरान उन्होंने बताया की 26 जुलाई की रात में उनलोगों पर पुलिस के द्वारा जानलेवा हमला किया गया, साथ ही अब उनपर अलग-अलग धाराएं लगाकर कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है.
हेमंत सोरेन कि सरकार आदिवासी समाज की हिमायती बनने का ढोंग करती है लेकिन आज उन्हीं आदिवासी युवाओं को अपने प्रशासन से पिटवाया और अब छात्रों को आप प्रशासन के माध्यम से डराने का काम कर रहे हैं.
घायल छात्रों से मिले Himanta Biswa Sarma जी ने उन्हें यकीन दिलाया कि आप सभी छात्र झारखंड के भविष्य हैं और जब-जब युवाओं ने आंदोलन किया है, तब-तब तख्तापलट हुआ है और इस बार भी झारखंड में ऐसा ही होने जा रहा है.
झारखंड आज तक
रुपेश शर्मा
रिपोर्टर