कांग्रेस के पुर्वी जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी कुछ दिन पहले, सीतारामडेरा का दौरा किया था,

कांग्रेस के पुर्वी जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी कुछ दिन पहले,  सीतारामडेरा का दौरा किया था, तो स्थानीय निवासियों ने एक सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय की स्थिति के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि यह शौचालय कई महीनों से निष्क्रिय पड़ा है, चारों ओर मकड़ी के जाले, गंदगी और कचरा भरा हुआ है। 

आज सुबह, मैंने फिर से सीतारामडेरा का दौरा किया और JNAC की टीम के साथ मिलकर सफाई अभियान शुरू किया। हमारी बातचीत के बाद, JNAC ने शौचालय को साफ करने और उसे फिर से चालू करने का काम शुरू किया है।  मैं JNAC का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जल्द ही स्थानीय निवासी इस शौचालय का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद, मैंने उन सभी JNAC सफाई टीम के सदस्यों और स्थानीय निवासियों को सम्मानित किया जिन्होंने इस सफाई अभियान में मदद की और अपना योगदान दिया। उनकी मेहनत और सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता।

हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार हूँ। 

#समुदायसेवा #स्वच्छभारतअभियान


झारखंड आज तक
    मनोज शर्मा
       रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post