मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना को सफल बनाने पर बागबेडा कॉलोनी पंचायत के वार्ड सदस्यों के साथ बैठक संपन्न*

*मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना को सफल बनाने पर बागबेडा कॉलोनी पंचायत के वार्ड सदस्यों के साथ बैठक संपन्न*

*लाभुको को हर प्रकार का सहयोग प्रदान की जाएगी :- सुनील गुप्ता*

जमशेदपुर। झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना को सफल बनाने हेतु बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कई वार्डों में बैठक संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं संचालन उप मुखिया संतोष ठाकुर ने किया। शिविर को सफल बनाने हेतु संबंधित आंगनबाड़ी सेविका सीमा शुक्ला, संध्या पारासर, पंचायत सचिव चंद्र मोहन सोरेन, अलविना तिर्की से वार्ता भी की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि शनिवार से लेकर एक सप्ताह अगामी शनिवार तक पंचायत भवन में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें सभी योग्य लाभुक 21 से 50 आयु वर्ग की बालिकाएं और महिलाएं को प्रतिमाह ₹1000 राज्य सरकार की तरफ से दिया जाएगा। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी की सेविका एवं पंचायत सचिव लाभुकों को हर प्रकार की संबंधित योजना की जानकारी देकर आवेदिका का आवेदन भरने एवं जमा करने में भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।
    इस दौरान मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, उमेश पांडे, भवनाथ सिंह,  उपस्थित थे।

झारखंड आज तक की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post