सामाजिक संस्था एकता जन सेवा फाउंडेशन के द्वारा अमन राज को राष्ट्रीय सामाजिक प्रतिष्ठा सम्मान प्रमाणपत्र

सामाजिक संस्था एकता जन सेवा फाउंडेशन के द्वारा अमन राज को  राष्ट्रीय सामाजिक प्रतिष्ठा सम्मान प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था एकता जन सेवा फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक प्रतिष्ठा सम्मान  का  आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज जिला स्थित होटल इंडिया में किया गया। इस समारोह में भारत देश के विभिन्न विभिन्न राज्यों से एकता जन सेवा फाउंडेशन के सदस्य एवं पदाधिकारी हिस्सा लिये थे इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत देश के प्रसिद्ध चिकित्सक पद्म भूषण डॉ सायंतन डे सरकार, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य ब्रजेंद्र मिश्रा, फैशन मॉडल विवान तिवारी एवं एकता जन सेवा फाउंडेशन संस्था के सलाहकार पूजा तिवारी उपस्थित हुई। 



एकता जन सेवा फाउंडेशन संस्था के निर्देशक विश्वजीत तिवारी, प्रदीप तिवारी एवं समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथियों के द्वारा एकता जन सेवा फाउंडेशन संस्था झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमन राज को  एवं सभी सम्मानित सदस्यों, पदाधिकारियों को राष्ट्रीय सामाजिक प्रतिष्ठा सम्मान प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया और इस समारोह में एकता जन सेवा फाउंडेशन के द्वारा नवनियुक्त अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा सिंह, अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाकर कलम्बे, अंतरराष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हरप्रीत कौर एवं अंतरराष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बलिराम कुमार को निर्देशक विश्वजीत तिवारी के द्वारा नियुक्ति पत्र एवं आईडी कार्ड दिया गया।

झारखंड आज तक की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post