मां बम्लेश्वरी युवा संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए कुणाल सारंगी

मां बम्लेश्वरी युवा संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए कुणाल सारंगी

जुगसलाई आर पी पटेल स्कूल में स्वर्गीय शिव कुमार सिंह की पुण्यतिथि में मां बम्लेश्वरी युवा संस्था द्वारा  चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें रक्त संग्रह 77 यूनिट हुआ कार्यकर्म का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर पूर्व विधायक सह भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता श्री कुणाल सारंगी एवम स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के पिता शीला नाथ सिंह के द्वारा किया गया एवम रक्तदान कर रहे लोगो को सर्टिफिकेट और गिफ्ट दिया गया।
जिसमे परिवार के अन्य सदस्य राजेश सिंह, रंजीत कुमार सिंह , सूरज प्रताप सिंह, विक्रम प्रताप सिंह शामिल रहे।
कार्यकर्म में मुख्य रूप से आजसू के जिलाअध्यक्ष कन्हैया सिंह, सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, क्षत्रिय समाज के जुगसलाई के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह , राजन मिश्रा ,प्रवीण प्रसाद अन्य शामिल हुए।
कार्यकर्म को सफल बनाने में मां बम्लेश्वरी युवा संस्था के श्याम साहू,संजय साहू,पप्पू कुमार ,टिंकू यादव,राहुल अग्रवाल, मनोज यादव,राजा वर्मा,सोनू साहू, वीरू तैमूकर,सनी यादव,
गंगाराम यादव, केशव साहू,अलीशा कुमारी, रीमा देवी,गुड़िया साहू एवं अन्य साथियों का सहयोग रहा 

झारखंड आज तक की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post