बाबा बैधनाथ की कृपा से एवं आप सभी के आशीर्वाद से शहर के जाने-माने ईएनटी डॉक्टर बी प्रधान जी के अथक सफल प्रयास से विगत 48 घंटे से गले में सिक्का अटकने के कारण दर्द से छटपटा रही दैनिक फुटकर मछली विक्रेता अक्षय केवार्ते की 5 वर्षीय बेटी मोनिका का आज गले में फंसा हुआ सिक्का निकल गया । सिक्का निकलते ही बच्ची मोनिका और उसके माता-पिता के चेहरे की खुशी देखते बन रही थी । मुझसे संपर्क से पहले प्रथम दिन से लगने वाले सारे रुपए भी अक्षय केवार्ते को लौटाने का कार्य किया गया जिससे उसके दैनिक रोजगार में आर्थिक परेशानी आड़े नहीं आए ।
मैंने तो पहले ही कहा है आप सभी केवल साथ दीजिए परिणाम की गारंटी सिर्फ और सिर्फ मेरी होगी ।
विकास सिंह
9434141644 = ( 24*7) कोई भी कभी भी।
झारखंड आज तक की रिपोर्ट