घाटशिला स्थित ICC/HCL कंपनी, मऊभंडार कारखाना का निरीक्षण किया। हाल ही में झारखंड विधानसभा के सदन में इस कारखाना से संबंधित मुद्दा उठाया गया था, उसी के आलोक में कारखाना की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कारखाना बंद होने के कारणों की जानकारी ली गई तथा इसे पुनः चालू करने, मजदूरों की वर्तमान स्थिति एवं उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक सवाल उठाए गए।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घाटशिला, अंचल अधिकारी घाटशिला, माइंस के जीएम श्री दीपक श्रीवास्तव, एचआर हेड श्री कमलेश सिंह, श्री अर्जुन लोहरा, श्री अनिल गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN