झारखंड आजतक न्यूज़
रिपोर्ट: M.K
जमशेदपुर में अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल
जमशेदपुर के एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में नमन परिवार द्वारा आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान अर्जुन मुंडा ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें देशभक्ति और जोश का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, त्रिपुरा झा, महिला कॉलेज के प्राचार्य रामाश्रय प्रसाद, चंद्रगुप्त सिंह, अजय सिंह, गुरमीत सिंह टोटे, शिवशंकर सिंह, कल्याणी शरण, विनोद सिंह, विकास सिंह, शैलेंद्र सिंह, नटु झा, बृजभूषण सिंह, जय प्रकाश सहित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कई सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।
JHARKHAND AAJTAK NEWS
REPORT=M.K