जमशेदपुर: शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल डिमना लेक से चार दिनों के भीतर दूसरा श"व मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में सोनारी निवासी 43 वर्षीय महिला संजू साह का श*व रविवार शाम बरामद किया गया।

जमशेदपुर: शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल डिमना लेक से चार दिनों के भीतर दूसरा श"व मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में सोनारी निवासी 43 वर्षीय महिला संजू साह का श*व रविवार शाम बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, बोड़ाम थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने लेक में एक महिला का श*व तैरता हुआ दिखाई देने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मृ*तका की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हार पाड़ा निवासी देवानंद साहू की पत्नी संजू साह के रूप में की है। महिला के पर्स से आधार कार्ड, तीन सिम कार्ड, नकदी और अन्य सामान बरामद हुए, जिसके आधार पर पहचान संभव हो सकी।

परिजनों ने बताया कि संजू साह पिछले तीन दिनों से लापता थी और परिवार के लोग अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे। मृ*तका का पति स्कूल वैन चालक है और उसके दो बच्चे हैं।

कैसे पहुंची डिमना लेक, जांच में जुटी पुलिस

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला सोनारी से डिमना लेक तक कैसे पहुंची। पुलिस के अनुसार, वह स्कूटी चलाती थी, लेकिन घटनास्थल के आसपास उसका दोपहिया वाहन नहीं मिला है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।

चार दिन में दूसरा श*व, बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि चार दिन पहले भी इसी लेक से एक युवक का श*व बरामद हुआ था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। लगातार मिल रहे शवों से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि ये घटनाएं हादसे हैं, आत्महत्या के मामले हैं या फिर किसी साजिश का हिस्सा।

आर्थिक तंगी भी हो सकती है कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। कोविड-19 महामारी से पहले वह चिट-फंड का काम करती थी, लेकिन महामारी के बाद उसका पैसा डूब गया। इसके अलावा वह सिलाई-कढ़ाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

डिमना लेक, जो जमशेदपुर का प्रमुख पिकनिक और पर्यटन स्थल है, अब धीरे-धीरे एक संवेदनशील और खतरनाक क्षेत्र के रूप में सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित पुलिस निगरानी और सुरक्षा इंतजामों की कमी है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन की तैयारियों और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि थानों की दूरी अधिक होने के कारण समय पर कार्रवाई में देरी होती है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

#RITESH SHARAN####

Post a Comment

Previous Post Next Post