इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार तथा विधायक कल्पना सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज जमशेदपुर के कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन समारोह का आयोजन भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार तथा विधायक कल्पना सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि यह केंद्र आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, यह आने वाले समय में श्रद्धालुओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।
इस गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर पर “झारखंड आजतक” की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं जोहार।

Jharkhand aajtak news 
Report=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post