जिलिंगगोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वीर सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झारखंड आजतक न्यूज़
जिलिंगगोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वीर सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और दिवंगत वीर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी परिवार का युवा सदस्य असमय चला जाता है, तो वह क्षण पूरे परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय होता है। उन्होंने इसे न केवल परिवार बल्कि उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए भी मर्माहत करने वाली घटना बताया।
श्री सोरेन ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी और उनके पूरे परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री के इस संवेदनात्मक दौरे से शोकाकुल परिवार को संबल मिला। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों की भी वहां उपस्थिति रही, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
झारखंड आजतक परिवार की ओर से भी दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।

Jharkhand aajtak news 
Report=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post