बाबा मस्तनाथ मेले में शिक्षक संघ अंबेडकर की गरिमामय उपस्थितिमठ अस्थल बोहर पहुंचकर लिया आशीर्वाद, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

बाबा मस्तनाथ मेले में शिक्षक संघ अंबेडकर की गरिमामय उपस्थिति
मठ अस्थल बोहर पहुंचकर लिया आशीर्वाद, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
खैरथल-तिजारा। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर, जिला खैरथल-तिजारा की टीम ने श्री श्री 1008 बाबा मस्तनाथ के सालाना मेले के अवसर पर हरियाणा स्थित बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर पहुंचकर बाबा मस्तनाथ एवं गद्दीनशीन महंत बालक नाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना रहा तथा मेले में प्रदेशभर से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली।
शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष विनोद माजरा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानाचार्य किशोर गोरा, प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद केला, प्रधानाचार्य कृष्ण भाटिया, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर तथा कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह बर्मन, रामसिंह गोठवाल, विनोद बाघोरिया, रणजीत, चुन्नीलाल, सुरेश और प्रदीप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंबेडकर विकास मंच तिजारा के अध्यक्ष बुधराम जी, जाटव समाज अध्यक्ष सुरेश जी फौजी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह तथा अंबेडकर विकास समिति असलीमपुर के अनिल जी भी मौजूद रहे। सभी ने संत परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा, सेवा और समरसता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बल मिलता है। मेले में पहुंचकर शिक्षकों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post