गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलोरिया मोड़ बागोडीह के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की दुःखद मृत्यु हो गई।

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलोरिया मोड़ बागोडीह के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की दुःखद मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सत्यम कुमार के रूप में हुई है, जो जमुआ निवासी रामरतन राय के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार सत्यम अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।  

#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post