मोहम्मद शमी ने कहा कि मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। चुनाव अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया बेहद पेशेवर तरीके से संभाली। मैं पिछले 25 साल से यहीं रह रहा हूं।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मतदाता पहचान से जुड़े मामले में साफ शब्दों में अपनी बात रखी है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की सुनवाई में शामिल होने के बाद शमी ने कहा, “मैं एक गर्वित भारतीय और बंगाल का नागरिक हूं। अगर मुझे 10 बार बुलाया गया, तो मैं 10 बार आकर अपनी नागरिकता साबित करूंगा।”
चुनाव आयोग ने भेजा था नोटिस
कोलकाता के कटजुनगर स्थित स्वर्णमयी विद्यापीठ में आयोजित SIR सुनवाई में शमी अपने भाई मोहम्मद कैफ के साथ पहुंचे। बता दें कि दोनों भाइयों को हाल ही में नोटिस भेजा गया था क्योंकि वे चुनाव आयोग की अनमैप्ड वोटर श्रेणी में पाए गए थे। बताया गया है कि उनके माता-पिता के नाम किसी भी राज्य की 2003 की वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हैं, जिसके चलते यह स्थिति बनी।
#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN