सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 जनवरी 2026 को चांडिल क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान चांडिल क्षेत्र में संचालित चार अवैध शराब भट्टियों पर छापेमारी की गई, जहां से करीब 1100 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। मौके पर ही सभी अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया तथा जब्त सामग्री को नियमानुसार नष्ट किया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी जिले के संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और समाज को इस कुरीति से मुक्त किया जा सके।

JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post