जमशेदपुर में NH-33 पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, 6 साल की बच्ची की जान गई

जमशेदपुर में NH-33 पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, 6 साल की बच्ची की जान गई

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 पर गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 वर्षीय बच्ची विनीता मोदिया की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग 407 वाहन में सवार होकर तुरीयाबेड़ा से बेताकोचा टुसू मेला देखकर लौट रहे थे। गुरुवार शाम लगभग करीब आठ बजे भिलाई पहाड़ी के पास, निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के समीप वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे वाहन असंतुलित हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।

हादसा होते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को संभालने में जुट गए। सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, कई घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post