बागबेड़ा में राशन अनियमितता का मामला, एसओआर को सौंपा गया मांग पत्र

*बागबेड़ा में राशन अनियमितता का मामला, एसओआर को सौंपा गया मांग पत्र*

जमशेदपुर : बागबेड़ा पंचायत क्षेत्र में राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से पूर्वी सिंहभूम के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा।
    मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि बागबेड़ा पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों में कई राशन डीलर उपभोक्ताओं को प्रतिमाह कम अनाज उपलब्ध करा रहे हैं। जब उपभोक्ता कम अनाज दिए जाने पर विरोध दर्ज कराते हैं, तो राशन डीलर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं को हर माह नियमित रूप से राशन भी नहीं दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में राशन डीलरों के प्रति लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद ने अनियमितता बरतने वाले राशन डीलरों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post