संगठित अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
जमशेदपुर: राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा जमशेदपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने कैरव गांधी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव न्याय का भरोसा दिलाया।
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
डीजीपी ने स्थानीय पुलिस को मामले की निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और सहयोग प्रदान किया जाए।
JHARKHAND AAJ TAK
RITESH SHARAN