जुगसलाई विधायक श्री मंगल कालिंदी ने नए मेडिकल स्टोर का किया उद्घाटन
जुगसलाई विधायक श्री मंगल कालिंदी जी ने जुगसलाई निवासी कावलेश्वर पाण्डेय जी के नए प्रतिष्ठान “दवा दोस्त मेडिकल स्टोर” का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। यह मेडिकल स्टोर आदित्यपुर के 13 नंबर रोड स्थित है। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विधायक श्री कालिंदी ने नए व्यवसाय के लिए कावलेश्वर पाण्डेय जी को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की बात कही।
JHARKHAND AAJ TAK
RITESH SHARAN