बगोदर में बड़ा हादसा: घाघरा कॉलेज के पास बाइक सवार मां-बेटे की दुर्घटना, दोनों गंभीर
बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा कॉलेज के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
JHARKHAND AAJ TAK
RITESH SHARAN