गोईलकेरा में हाथी का कहर: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

गोईलकेरा में हाथी का कहर: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
चाईबासा : जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे गोईलकेरा प्रखंड क्षेत्र में हाथी के हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भयावह घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता, बेटा और बेटी शामिल हैं, जिससे पूरा गांव शोक में डूब गया है।

जानकारी के अनुसार, हाथी के अचानक हमले में कुंदरा बाहदां, कोदमा बाहदां और सामू बाहदां की जान चली गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों के अनुसार, हाथी के हमले में बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला, ओडिशा रेफर कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

लगातार हो रहे हाथी हमलों से ग्रामीणों में गुस्सा और डर दोनों है। लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

#JHARKHAND AAJ TAK 
    रितेश शरण 

Post a Comment

Previous Post Next Post