टेबो थाना अंतर्गत टेबो घाटी में कुंदरुगुटू के पास शाम 4:12 बजे बाइक और कार में भीषण टक्कर...
चाईबासा से राँची जा रही कार JH05CY7708 और विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल JH01EE8006 के बीच टेबो थाना अंतर्गत टेबो घाटी में कुंदरुगुटू के पास शाम 4:12 बजे भीषण टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया और उसका पैर टूट कर लटक गया और मोटरसाइकिल और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों की मदद से मोटरसाइकिल सवार घायल मॉरिस पूर्ति उम्र 18 वर्ष को तत्काल बंदगांव सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया.
#JHARKHAND AAJ TAK