पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संघठन जिला चंदौली की बैठक सम्पन्न।

पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संघठन जिला चंदौली की बैठक सम्पन्न। 

दिनांक 21/12/2025
रिपोर्टर विवेक सिनहा 
झारखण्ड आजतक न्यूज़ 
वाराणसी उत्तरप्रदेश 

चंदौली। पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया का जनपद चंदौली के नियमाता बाद स्थित है एक सभागार में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक  का संचालन चंदौली जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव विवेक सिनहा , विशिष्ट अतिथि  वाराणसी के मंडल अध्यक्ष गौतम यादव, मंडल सचिव जीतेन्द्र कुमार रहे तथा इस मौके पर महिला विंग से नेहा चौरसिया भी मौजूद रही। आज के बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने चंदौली जिला पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संगठन के विस्तार को लेकर के चर्चा की गई और संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्य योजना बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से चंदौली जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ऋषिकेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष खुशामद अली, रामबाबू ब्लॉक सचिव,  डॉक्टर पारस नाथ तहसील अध्यक्ष, डॉक्टर जावेद जिला सचिव, सुधाकर जिला उप सचिव, रघुराज प्रताप तहसील अध्यक्ष चकिया, उप जिला सचिव चंदौली राजनाथ, महिला विंग चंदौली जिला अध्यक्ष हुस्नारा सहित दर्जनों सदस्य गण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post